Connect with us

गाजीपुर

सिधौना में ‘जयदेश समाचार’ का वार्षिक कैलेंडर वितरित, जनता में दिखा उत्साह

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। सिधौना क्षेत्र में ‘जयदेश समाचार’ के वार्षिक कैलेंडर 2026 एवं समाचार पत्र का वितरण कर क्षेत्रीय जनता को पत्र की गतिविधियों और उद्देश्य से अवगत कराया गया। इस अवसर पर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित नागरिकों ने एक स्वर में ‘जयदेश समाचार’ को नियमित रूप से और शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने समाचार पत्र की निष्पक्षता, निष्ठा और जनहितकारी भूमिका की खुले दिल से सराहना की। प्रमुख रूप से रामजीत यादव उर्फ जे.ई. साहब, पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव, भुल्लन यादव, कल्पू यादव, सिधौना के पूर्व प्रधान बालमुनि, मनमीत यादव, आनंद यादव, सुरेन्द्र यादव सहित अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

सभी ने कहा कि ‘जयदेश समाचार’ क्षेत्र की समस्याओं, उपलब्धियों और जनभावनाओं को सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। ग्रामीण अंचल की आवाज को मजबूती से उठाने वाला यह पत्र जनसरोकारों से जुड़ा हुआ है, जो समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है।

Advertisement

इस अवसर पर लोगों ने विश्वास जताया कि ‘जयदेश समाचार’ आगे भी निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से क्षेत्र की सच्ची तस्वीर समाज के सामने लाता रहेगा और आम जनता की आवाज बनकर कार्य करेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page