Connect with us

वाराणसी

सिद्धपीठ पशुपतेश्वर महादेव आश्रम के महंत को पुलिस सुरक्षा में धमकियां

Published

on

Loading...
Loading...

भूमाफियाओं की साजिश बेनकाब

वाराणसी । सारनाथ थाना क्षेत्र के सत्संग नगर कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ पशुपतेश्वर महादेव आश्रम के महंत सिद्ध पीठाधीश्वर बाल योगी जी महाराज को इन दिनों भूमाफियाओं और अराजक तत्वों की ओर से गंभीर धमकियों और अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस सुरक्षा प्राप्त होने के बावजूद महंत बाल योगी जी को लगातार गाली-गलौज और जान-माल की धमकियां दी जा रही हैं। यह शर्मनाक घटनाएं तब और बढ़ गईं जब आश्रम पर वर्षों बाद उन्हें पुनः स्थापित किया गया। इस पुनः स्थापना में जगद्गुरु विष्णु स्वामी अनंत विभूषित श्री श्री संतोषाचार्य सतुआ बाबा के अथक प्रयासों और पुलिस प्रशासन के सक्रिय सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्थानीय सूत्र बताते हैं कि महंत को प्रताड़ित करने के लिए भूमाफिया लगातार नशे में धुत शराबियों और अराजक तत्वों को आश्रम भेजकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। यह न केवल धार्मिक आस्था पर हमला है, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी एक गंभीर चुनौती है।

Advertisement

महंत बाल योगी जी महाराज ने प्रशासन से इन घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि आश्रम की गरिमा बनी रहे और धार्मिक वातावरण में विघ्न डालने वालों पर कड़ा अंकुश लगाया जा सके।

स्थानीय श्रद्धालुओं और संत समाज में भी इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है, और सभी ने एकजुट होकर महंत के साथ खड़े होने का संकल्प लिया है।

यह मामला अब जन-आस्था और कानून व्यवस्था दोनों से जुड़ चुका है, जिस पर शीघ्र और कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page