अपराध
सिकरारा और बक्शा की संयुक्त पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, वांछित अन्तर्जनपदीय अपराधी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार
जौनपुर। जनपद की सिकरारा और बक्शा की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में चेकिंग के दौरान जौनपुर तथा अयोध्या के विभिन्न थानों में वांछित अन्तर्जनपदीय अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से देसी तमन्चा.315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 2 खोखा .315 बोर व एक पल्सर मोटर साइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का जौनपुर तथा अयोध्या के कई थानो में अपराधिक इतिहास दर्ज है। एक बदमाश भागने में सफल रहा जिसकी तलाश की जा रही है।
इस मुठभेड़ के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि, 5 अगस्त की देर रात लगभग 11 बजे सिकरारा और बक्शा थाने की पुलिस बरगुदर पुल के पास संयुक्त रूप से वाहन और अपरधियो की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रात को लगभग 11.50 बजे बदमाश रजनीश यादव अपने साथी राजन सोनकर पुत्र राजेन्द्र सोनकर निवासी ग्राम चौरा बाजार थाना जलालपुर जनपद जौनपुर के साथ आता नजर आया।
पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। सेल्फ डिफेंस में पुलिस ने भी गोली चलाई जो बदमाश रजनीश यादव के पैर में घुटने के नीचे लगी और वह गिर गया। दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। एनकाउंटर में घायल बदमाश का इलाज किया जा रहा है।
