Connect with us

चन्दौली

सिकठा गांव में 75 गरीबों को कंबल वितरित, समाजसेवियों की सराहनीय पहल

Published

on

Loading...
Loading...

कमालपुर (चंदौली)। सिकठा गांव में शुक्रवार को एक कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विद्यासागर सिंह और ग्राम प्रधान राजीव रंजन सिंह ने 75 गरीबों, विकलांगों और विधवा महिलाओं में कंबल वितरित किए। कंबल प्राप्त कर गरीब और असहाय लोग खुशी से झूम उठे।

ग्राम प्रधान राजीव रंजन सिंह ने इस मौके पर कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल देना एक पुनीत कार्य है और ऐसे कार्यक्रमों में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। समाजसेवी महेंद्र प्रताप सिंह ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है और उन्हें अपने हाथों से कंबल वितरण कर बहुत सुखद महसूस हो रहा है।

Loading...

विद्यासागर सिंह ने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन गरीबों के लिए एक अच्छी पहल है, खासकर ठंड में। इस दौरान राजवंत सिंह, सच्चिदानंद सिंह, दीपु सिंह, प्रकाश सिंह, सिजेंद्र राय शास्त्री, नंदलाल राजभर, अक्षय राजभर, झनझन यादव, नागेश्वर सिंह और दद्दन खरवार समेत कई लोग उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page