Connect with us

बलिया

सिकंदरपुर में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का समय तय, प्रशासन अलर्ट

Published

on

सिकंदरपुर (बलिया)। आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर प्रशासन और स्थानीय नेताओं ने बैठक कर निर्णय लिया। तय किया गया कि जुम्मे की नमाज के बाद दोपहर 2 बजे से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी प्रतिमाएं नगर के कठौड़ा स्थित कृत्रिम गड्ढे में ही विसर्जित की जाएंगी।

क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार ने अलर्ट रहने और किसी भी अप्रिय परिस्थिति से निपटने का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध संदेश प्रशासन को देने की अपील की। बैठक में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल, डॉ. उमेश चंद, व्यापार मंडल अध्यक्ष और पंडालों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page