मिर्ज़ापुर
सिंचाई विभाग के जेई पर सरिया बेचने का आरोप
Loading...
Loading...
मड़िहान (मिर्जापुर)। सहायक अभियंता सिंचाई विभाग ने मड़िहान थाने में तहरीर देकर एक मातहत पर बिरोहिया बियर स्टोर से सरिया बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।
सहायक अभियंता अंकित कुमार का आरोप है कि स्टोर से डीसीएम वाहन पर 15 कुंतल सरिया लोड कर बेचने के लिए जा रहा था। जानकारी होने पर बरकछा में वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के साथ मड़िहान थाने पहुँचकर जेई रामबाबू पर सरिया बेचने की लिखित तहरीर दी गयी।
Loading...
इस सम्बंध में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Continue Reading
