Connect with us

वाराणसी

सावन में काशी विश्वनाथ के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी धाम में संपूर्ण सुविधा : कौशल राज शर्मा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रावण मास 2024 के दृष्टिगत धाम में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धलुओं के लिए प्रदान की जाने वाली समस्त सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कमिश्नर, कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त एसएस चिनप्पा, डीसीपी सुरक्षा सूर्यकान्त त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी काशी विश्वनाथ मंदिर, विश्व भूषण, एडीएम प्रोटोकाल प्रकाश चन्द्र, एडीसीपी ममता, वरिष्ठ अधिकारी सीआरपीएफ संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त व अन्य पीएसी के अधिकारीगण और न्यास के समस्त संबंधित अधिकारीगण तथा ड्यूटी के लिए तैनात मजिस्ट्रेटगण उपस्थित रहें।

इस बैठक में धाम में श्रद्धालुओं को प्रदान की जाने वाली समस्त मूलभूत सुविधाओं यथा धाम में पेय जल की उपलब्धता, चिकित्सकीय प्रबंधन, भीड प्रबंधन, पी०ए० सिस्टम, सम्पूर्ण धाम की साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को व्यापक स्तर पर लागू करने के लिए समस्त विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर प्रभावी तौर पर सुनिश्चित कराये जाने के लिए आयुक्त (कमिश्नर) द्वारा निर्देशित किया गया। ‌

इसके अलावा धाम में सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त बिजली के उपकरणों सीसीटीवी के सुचारू संचालन, संबंधी व्यवस्थाओं को पूरा कराने के लिए भी निर्देशित किया गया। धाम के बहार गलियों में लटकते हुए बिजली के तारों को बाँध कर ऊपर कराये जाने के लिए निर्देश दिया गया।

विभिन्न नवाचार –

इस साल श्रावण मास पर सुरक्षा एवं सुविधा के लिए अनेक नवाचार प्रथम बार किया जा रहा है I इस वर्ष प्रथम बार दर्शन के लिए गेट नं0- 4 से पूर्व, मैदागिन की तरफ प्रवेश के लिए द्वार 4A (सिल्को गली होते हुए) तथा गेट नं0- 4 से पूर्व सटे हुए गोदौलिया की तरफ से प्रवेश के लिए द्वार 4B बनाया गया है।

Advertisement

बैठक में काशीवासियों के संबंध में यह निर्णय लिया गया कि द्वार 4B (काशी द्वार) से उनके दर्शन का परीक्षण हो रहा था जो सुचारू ढंग से चला, इसके दृष्टिगत श्रावण मास में यह व्यवस्था सोमवार तिथियों तथा अन्य पर्व की तिथियों को छोड़ कर लागू किया जा रहा है जो मंगलवार से प्रभावी रहेगा। काशीवासियों के लिए श्रावण सोमवार तथा पर्व दिवसों के अलावा प्रतिदिन सुबह 4 बजे से 5 बजे स्पर्श दर्शन और शाम 4 से 5 झांकी दर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इस वर्ष प्रथम बार ही सरस्वती फाटक प्रवेश द्वार पर विशेष परिस्थितियों में भीड़ के दबाव को कम करने के लिए अतिरिक्त भीड़ को सरस्वती पार्क स्थित रैंप पर लगाये जाने कि व्यवस्था की गयी है I इस प्रवेश मार्ग पर जिग- ज़ैग कि व्यवस्था के साथ- साथ गर्मी से बचाव हेतु छाया कि व्यवस्था भी की गयी है I ऐसे समस्त स्थल जहां जर्मन हैंगर लगाना भी संभव नहीं है, प्रथम बार ही शामियाने की व्यवस्था से छाया सुनिश्चित की गई है।

इसी प्रकार इस श्रावण मास में प्रथम बार सावन पर श्री काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन-पूजन के लाइव दर्शन कि सुविधा भी उपलब्ध होगी I लाइव दर्शन को मंदिर न्यास की वेबसाइट, मंदिर न्यास के आधिकारिक यू- ट्यूब चैनल एवं आधिकारिक प्रसारण साझीदार टाटा स्काई के प्लेटफार्म से स्ट्रीम किया जायेगा I प्रथम बार ही इस वर्ष जिग जैग रेलिंग में ऊपर एवं नीचे दोनो तरफ बैरिकेड लॉग बंधवा कर भीड़ के दबाव से होने वाले बैरिकेड डिफेसमेंट को रोकने की प्रभावी व्यवस्था भी की जा रही है।

घाट की तरफ से खड़ी चढ़ाई वाली सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु रेलिंग भी इंस्टॉल की गई है। इस वर्ष यह भी नवीन व्यवस्था की गई है जिससे पंक्तिबद्ध श्रद्धालुओं को इंडस्ट्रियल एयर कूलर के माध्यम से उमस एवं गर्मी से राहत मिल सके। अन्य सुविधाओं में प्रत्येक वर्ष की भांति नियमित अंतराल पर संपूर्ण धाम क्षेत्र में शीतल पेय जल की व्यवस्था रहेगी। चिकित्सकीय प्रबंध एवं ORS तथा ग्लूकोज की आवश्यकतानुसार उपलब्धता की व्यवस्था भी की गई है। बाबा विश्वनाथ के समस्त भक्तों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page