वायरल
सामूहिक विवाह में पहुंचे अंकुर राज तिवारी, नवदम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के सियरासाथा स्थित ओम रिसोर्ट में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में अंकुर राज तिवारी सम्मिलित हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवदम्पत्तियों के सुखद और सफल दांपत्य जीवन की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में समरसता, सहयोग और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने नवजोड़ों को प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान के साथ जीवन के नए सफर की शुरुआत करने की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नीतू सिंह, धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान, मुख्य विकास अधिकारी संत कबीर नगर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने इस पुनीत अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक बनकर उभरा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता देखने को मिली।
