वाराणसी
सातवें और अंतिम चरण का मतदान कल, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
वाराणसी। लोकसभा के सातवें और अंतिम चरणों के लिए मतदान शनिवार 1 जून को होगा। इसके लिए वाराणसी सहित चंदौली, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज, (सोनभद्र), गाजीपुर, घोसी (मऊ), बलिया और सलेमपुर में तैयारियां लभाग पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को इन जिलों के लिए पोलिंग पार्टी अपने अपने कार्य स्थल के लिए रवाना हो गई। सभी स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील, मतदान केंद्र पर सुरक्षा की अतिरिक व्यवस्था की गई है। सभी जिलों के जिला निर्वाचन/जिला अधिकारी ने पूछताछ केंद्र और बूथों का निरीक्षण भी कर लिया है।

भीषण सियासी तथा आसमानी गर्मी वाला वर्तमान संसदीय चुनाव कुल 80 दिनों में चार जून को पूर्ण होगा। अंतिम चरण तक आते-आते यह आम लोगों के साथ-साथ नेताओं के लिए भी थकाऊ और बोझिल होने लगा है। हालांकि, लोकतंत्र का यह महापर्व पहली बार वोट करने वाले समेत तमाम मतदाताओं के लिए एक आवश्यक तथा अधिकारों के इस्तेमाल के लिए एक बेहतर तथा यादगार पल बनकर भी उभरा है।

मतदान के अंतिम चरण के दिन वाराणसी में भी 1 जून को वोटिंग होगा। वाराणसी सबसे वीआईपी सीट है। पीएम मोदी पिछले 10 साल से यहां के सांसद हैं। तीसरी बार उनकी नजर बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल करने पर है। इस बार यहां से केवल 6 उम्मीदवार ही पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं। शुरुआत में 141 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। एक ने वापस ले लिया। बाकियों में से केवल 7 ही स्क्रूटनी में पास हो सके।
