Connect with us

अपराध

साढ़े सात किलो गांजा के साथ सिगरा पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नारकोटिक्स के विरूद्ध पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी का लगातार अभियान जारी है। सिगरा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 7.6 किग्रा गांजा, 500 नगदी और मोटर साइकिल बरामद किया है। घटना का खुलासा थाना सिगरा पर आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार और एसीपी चेतगंज नीतू (आईपीएस) ने की।

डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि, सिगरा पुलिस ने सलारपुर (सारनाथ) निवासी विनोद यादव को पुलिस सहायता केन्द्र अमूल डेयरी के आगे से चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है। बाइक पर बोरे में भरकर विनोद गांजा लेकर कही जा रहा था। चेकिंग के दौरान तस्कर पकड़ा गया है।

डीसीपी ने‌ आगे बताया कि, अभी इसका अपराधिक इतिहास सामने नहीं आया। सर्विलांस और पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की जायेगी। यदि इसका कोई गैंग होगा तो उस पर भी कार्य होगा। यह नगर निगम पुलिस चौकी के पीछे रहकर यह काम करता था। पुलिस अभी इस बात का पता लगा रही है कि यह इतनी भारी मात्रा में कहां से गांजा लाता था और कहां खपाता था ?

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त विनोद ने बताया कि, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वह गांजा की पुड़िया बनाकर सप्लाई करता था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा राजू सिंह, दरोगा अरुण प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार गौतम, कांस्टेबल अनुप कुमार कुशवाहा और कांस्टेबल मृत्युंजय शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page