Connect with us

वायरल

सागठ गांव में विकास कार्यों की नई पहचान बने प्रधान सुमन यादव

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। क्षेत्र पंचायत बघौली अंतर्गत सागठ गांव में ग्राम प्रधान सुमन यादव और उनके प्रतिनिधि सरबजीत यादव द्वारा बीते 15 वर्षों से किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। गांव के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए प्रधान प्रतिनिधि ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लागू कराने का प्रयास किया है, जिससे ग्रामीणों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है।

ग्राम प्रधान सुमन यादव ने बताया कि गांव में शिक्षा, सड़क और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसी क्रम में स्कूल का कायाकल्प, सीसी रोड और इंटरलॉकिंग का निर्माण, आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराना, शमशान भूमि का विकास, पंचायत भवन का निर्माण तथा अंडरग्राउंड नाली जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं विकसित कराई गई हैं। इसके साथ ही सीसी रोड और भूमिगत नाली का निर्माण भी कराया गया है, जिससे गांव की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है और लोगों के आवागमन में भी सुविधा बढ़ी है।

Loading...

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान सुमन यादव और प्रधान प्रतिनिधि सर्वजीत यादव के नेतृत्व में गांव में विकास कार्यों की गति तेज हुई है। उनका यह भी कहना है कि बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है। इसके अलावा कार्यक्रम में अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page