Connect with us

पूर्वांचल

साइबर पुलिस टीम ने ठगी के शिकार व्यक्ति के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले की साइबर पुलिस टीम ने शनिवार को साइबर ठगी के शिकार एक युवक को न्याय दिलाया। साइबर क्राइम चंदौली ने साइबर ठगी के पीड़ित के ठगी के 29,991 रुपये उसके खाते में वापस कराए। अकाउंट में पैसे वापस आते ही पीड़ित व्यक्ति के चेहरे पर संतोष की भावना दिखी और उसने साइबर क्राइम पुलिस टीम के लोगों का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि, चंदौली के साइबर क्राइम थाना द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के चलते आवेदक हरिद्वार तिवारी पुत्र स्व0 कैलाश तिवारी निवासी वार्ड नं02 शास्त्रीनगर थाना, चन्दौली का फ्रॉड तरीके से 29,991 रुपये की फ्लिपकार्ट के द्वारा आनलाइन धोखाधडी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में आवेदक हरिद्वार तिवारी ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया गया था।

Loading...

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में साइबर थाना जनपद चन्दौली द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते से निकाली गयी धनराशि 29,991 रुपये को आवेदक के खातें में वापस करायी गयी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page