Connect with us

वाराणसी

साइबर ठग ने खाते से लाखों रुपए उड़ाया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर और गांव में हर एक लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। इस समस्या से लाखों की संख्या में संपूर्ण भारत के लोग रोज पीड़ित हो रहे हैं। पुलिस साइबर ठगों को ट्रेस करने में कामयाब हो जाती है और कुछ साइबर आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लेती है। लेकिन कई साइबर ठग ऐसे होते हैं जो पुलिस को चैलेंज करते हैं और पकड़े नहीं जाते।

ताजा मामला वाराणसी का है जहां, घर बैठे जॉब दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने एक महिला के खाते से सात बार में करीब 3 लाख 22 हजार रुपए उड़ा दिए। पीड़िता को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उसने अपने पति के साथ कैंट थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी के अदऺली बाजार क्षेत्र के रहने वाले अमित मौर्य ने बताया कि, उनकी पत्नी के पास अप्रैल के महीने में फोन आया था। फोन करने वाले ने घर बैठे टास्क आधारित जॉब दिलाने का लालच दिया। उसके बाद उसने विभिन्न बैंकों के खाते में रुपए ट्रांसफर कर लिए। मैंने जब उक्त नंबर पर फोन मिलाया तब वह नंबर स्विच ऑफ आ रहा था और हर बार कॉल करने पर फोन स्विच ऑफ ही बताता रहा। फिर मुझे अपने साथ ठगी का एहसास हुआ।

वहीं दूसरे मामले में नदेसर की रहने वाली एक महिला के एक्सिस बैंक अकाउंट से साइबर ठग ने 70,000 रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। पीड़िता को अपने साथ ठगी का एहसास तब हुआ जब उसके मोबाइल पर बैंक की तरफ से नोटिफिकेशन आया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page