Connect with us

गोरखपुर

साइकिल सवार युवक को बाइक वाले ने मारी टक्कर, केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरघाट निवासिनी अनिता पत्नी नागेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने सैफ खान पुत्र स्व इंसाफ खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(a),125(b), 324(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरघाट निवासिनी अनिता पत्नी नागेन्द्र ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे पति शाम करीब साढ़े छः साइकिल से चौराहे पर चोकर लेने जा रहे थे। वह ग्राम पंचायत अनन्तपुर में स्थित तिलक किराना स्टोर के पास पहुंचे ही थे कि उदा देवी चौक की तरफ सैफ खान पुत्र स्व इंसाफ खान अपनी मोटरसाइकिल जिसका नम्बर यूपी 53 डबल सी 6874 से तेज गति से आकर हमारे पति के साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिए जिससे हमारे पति साइकिल से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी साइकिल भी टूट गई।

Loading...

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि घायल की पत्नी अनिता की तहरीर पर वाइक सवार सैफ खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page