गाजीपुर
सांप के डंसने से गाय की मौत
सेवराई (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां जहरीले सांप के काटने से एक गाय की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसान नेता भानु प्रताप सिंह के तबेले में एक विषैला सांप घुस आया और उसने एक गाय को डंस लिया। डंसने के बाद गाय का पेट तेजी से फूलने लगा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा।
बताया गया कि किसान नेता ने शाम के समय गाय को चारा खिलाया और उसका दूध डेयरी पर देने के लिए चले गए थे। जब वह वापस घर लौटे तो देखा कि गाय के मुंह से झाग निकल रहा था और उसका पेट पूरी तरह फूल चुका था। स्थिति को देखते हुए आनन-फानन में गाय का उपचार कराया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और काफी प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।
इसी दौरान कुछ समय बाद जहरीला सांप तबेले से बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि गाय को सांप ने ही काटा था।
