वाराणसी
सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब द्वारा थाना राजातालाब का त्रैमासिक निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश
Loading...
Loading...
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
Loading...
वाराणसी| पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी व पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब द्वारा थाना राजातालाब का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया । समस्त विवेचकों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं के अधिकतम निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेख, शस्त्रागार, मेस, बैरिक, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, अपराध नियत्रंण, लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु उपस्थित अधि0/कर्म0गण को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजातालाब व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
Continue Reading
