पूर्वांचल
सहायक अध्यापक की कार और आटो में टक्कर, चालक की मौत
मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के बरैनी भटौली पक्का पुल के पहले मिर्जापुर से आ रही कार और बरैनी की तरफ से भटौली पक्का पुल की तरफ जा रही आटो में आमने सामने टक्कर हो गयी जिससे मौके पर आटो सवार सूकरु सरोज पुत्र स्वर्गीय गजानन सरोज बारीपुर बरैनी गांव के रहने वाली की मौत हो गयी। वहीं मौके से कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी की कार गंगा में पलटने से बाल बाल बची। एक पहिया उसका डिवाइडर से बाहर गंगा की ढलान की तरफ हो गया।
कार चालक दिव्यांश पांडेय सीखड़ का रहने वाला था और सहायक अध्यापक है और मिर्जापुर से लौट रहा था। कार में सीखड़ ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी के भी बैठे रहने की बात बताई जा रही है। घटना के बाद भीड़ इकट्ठा हो गयी और ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया।
वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया और थाने पर पहुंचकर मृतक के स्वजन के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौत की जानकारी पर स्वजन में कोहराम मच गया और थाने पर सैकड़ो की संख्या पर ग्रामीण भी पहुंच गए। बहादुर सिंह ने बताया कि, आटो चालक जौसरा गांव अपनी ससुराल जा रहा था इसी दौरान दुर्घटना हो गई जिससे उसके मौके पर ही मौत हो गई। स्वजन के तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराया।
