Connect with us

गोरखपुर

सहजनवा में 580 जरूरतमंदों में कंबल वितरित

Published

on

सहजनवा (गोरखपुर)। थाना गीडा क्षेत्र स्थित ग्राम सभा जगदीशपुर व रानीपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 580 लोगों को कंबल वितरित किए गए। प्रधान प्रतिनिधि वशिष्ठ मुनि उपाध्याय उर्फ गुडडू उपाध्याय और उनके बड़े भाई प्रेम शंकर उपाध्याय उर्फ चिन्नी उपाध्याय के सहयोग से गरीब, विकलांग, असहाय और दबे-कुचले लोगों के बीच कंबल बांटे गए। इस छोटे से दान ने लोगों के दिलों में बड़ी जगह बना ली। यह सिर्फ कंबल नहीं, बल्कि गर्मी, सुरक्षा और सम्मान है।

जिन लोगों ने कंबल प्राप्त किया, उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि वशिष्ठ मुनि उपाध्याय को साधु कहकर दिल से आशीर्वाद दिया और “विजय भव” कहा। लोगों ने कहा कि ऐसे नेतृत्व से ही ग्राम सभा की पहचान बनती है।

कंबल पाने वालों में दयाल यादव, रिंकू शर्मा, अभय श्रीवास्तव, श्याम धाम, आतिश पांडेय हरिद्वार, अजीत उपाध्याय, मारकंडे उपाध्याय, परमात्मा राजेश, सोनू, गब्बर, स्कंद, बुद्धु, सुनील सहित अन्य तमाम असहाय और कमजोर वर्ग के लोग शामिल रहे, जिन्होंने इस वितरण को अपने जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page