Connect with us

वाराणसी

ससुराल में युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के तरयां गांव स्थित ससुराल में एक युवक शराब के नशे में छत से गिर गया जिसकी वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल करते हुए युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, गरथोली गांव के रहने वाले अखिलेश राम (35 वर्ष) का ससुराल चौबेपुर के तरयां गांव में है। वह अपने ससुराल में ही रहकर काम करता था। जबकि उसकी पत्नी सपना देवी अपने बच्चों के साथ गरथोली गांव स्थित ससुराल में थी।

Loading...

सोमवार को उसका पति काम से लौटकर आने के बाद शराब पीकर छत पर सो गया था। सुबह जब सास ससुर ने देखा कि युवक जमीन पर औंधे मुंह गिरा पड़ा है। तब लोगों ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने अखिलेश राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना की जानकारी जब मृतक के पत्नी को हुई तो वह बेसुध हो गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page