Connect with us

प्रयागराज

सर्वोदय विद्यालय में गूंजे आशीर्वचन, कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

Published

on

Loading...
Loading...

बारा (प्रयागराज)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, सुरवल साहनी, प्रयागराज में आशीर्वचन समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को भावपूर्ण विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं की गईं।

प्रधानाचार्य मत्स्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आवासीय विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करना गौरव का विषय है, क्योंकि यहां पढ़ाई के साथ संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर विशेष बल दिया जाता है।

Loading...

उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। समारोह के दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कक्षा 12 के छात्र अस्मित, आजाद पटेल और अखिलेश कुमार पाल ने विद्यालय में बिताए सात वर्षों के अनुभव साझा करते हुए बताया कि यहां उन्हें शिक्षा के साथ खेल, योग और अन्य गतिविधियों में आगे बढ़ने का भरपूर अवसर मिला तथा गुरुजनों का स्नेह और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहा।

कार्यक्रम का संचालन और आयोजन कक्षा 9 व 11 के विद्यार्थियों आदिल, आर्यन, कृष्णकांत, श्रेयांश पाल और आकाश यादव सहित अन्य छात्रों ने किया। इस अवसर पर जीतलाल, नागेंद्र यादव, संतोष मिश्र, शिवराज सिंह, नीरज मिश्र, जय सिंह तथा विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page