Connect with us

अपराध

सर्राफा व्यवसायी को उसके दोस्त ने ही मारी थी गोली, दो गिरफ्तार 

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस को बताई हत्या करने की वजह

यूपी के जौनपुर जिले के थाना चन्दवक क्षेत्र के बजरंगनगर-कोइलारी मार्ग पर पिछले बुधवार को सर्राफा व्यवसायी विक्रांत सेठ की नहर पुलिया के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल, कारतूस और व्यवसायी का बैग बरामद किया है जिसमें दुकान की चाबी थी। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि आपसी विवाद इस हत्या का कारण था और घटना में कुल तीन लोग शामिल थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। फरार आरोपी कांधा सिंह की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।

सीओ केराकत के मुताबिक, चकरा गांव निवासी विक्रांत सेठ और सिधौनी गांव के आदेश रघुवंशी में गहरी दोस्ती थी। आदेश का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था लेकिन बाद में युवती का संपर्क विक्रांत से होने लगा जो आदेश को बुरा लगा। लगभग पांच महीने पहले इसी मामले को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिससे आपसी रंजिश बढ़ गई। आदेश ने विक्रांत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और अपने तीन दोस्तों चंदवक के सुनील सरोज और आजमगढ़ के कांधा सिंह के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया।

Advertisement

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक राजेश राम, धर्मेंद्र दत्त, हेड कांस्टेबल हरेंद्र यादव और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page