पूर्वांचल
सर्प दंश से युवक की मौत
Loading...
Loading...
चकिया (चंदौली)। कोतवाली क्षेत्र के मंगरौर निवासी अनिल कुमार जायसवाल को मंगलवार को जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। अनिल अपने घर में सो रहा था। इसी बीच सोते समय अनिल को जहरीले सांप द्वारा काट लिया गया।
Loading...
सर्प दंश की जानकारी के बाद उक्त युवक के परिजनों द्वारा उसे झाड़फूंक कराने ले गए। जिसके कुछ ही घंटो बाद युवक की हालत और खराब होने लगी। युवक की बिगड़ती हालत से परेशान होकर युवक के परिजनों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। जहाँ जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
Continue Reading
