Connect with us

पूर्वांचल

सर्प दंश से बालक की मौत, सदमे में परिजन

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के टड़िया गांव में शनिवार रात सर्पदंश से एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, टड़िया गांव के निवासी राजकुमार यादव के पुत्र अंकुश अपने कमरे में टीवी देख रहे था तभी एक विषैले सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटते ही अंकुश दर्द से चीख उठा, जिससे परिजन तुरंत वहां पहुंचे।

Loading...

परिवार के सदस्य तुरंत अंकुश को बबुरी के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन गंभीर हालत के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अंकुश की मौत हो गई। अंकुश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। अंकुश की मौत के बाद माँ लालसा और भाइयों अनुज व टीकू का रो-रोकर बुरा हाल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page