Connect with us

अपराध

सर्कुलेटिंग एरिया से शराब तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में शुक्रवार को जीआरपी ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देसी शराब की तस्करी करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3360 मूल्य की 48 प्लास्टिक की शीशी विंडीज लाईम देशी शराब मसाला कुल 09 लीटर 600 एमएल‌ बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

Loading...

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हेमन्त सिंह, उप निरीक्षक जयकरन सरोज, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, एवं कांस्टेबल शिवकुमार शामिल रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page