Connect with us

जौनपुर

सराय ख्वाजा थाना प्रभारी बने विनय प्रकाश सिंह, एसपी ने तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल

Published

on

जौनपुर: पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने जिले की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन पुलिस निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत विनय प्रकाश सिंह को सराय ख्वाजा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

डायल 112 के प्रभारी रहे विनय प्रकाश सिंह अब सराय ख्वाजा थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं अब तक सराय ख्वाजा थाना प्रभारी रहे दिलीप कुमार सिंह को साइबर थाने का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा मुंतजर हुसैन को डायल 112 का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के दृष्टिकोण से यह बदलाव किया है। विनय प्रकाश सिंह को एक कुशल और मिलनसार अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके नेतृत्व में अपराधियों पर लगाम लगाने में सफलता मिली है।

पूर्व में वाराणसी, चंदौली और जौनपुर के विभिन्न थानों में बतौर थाना प्रभारी कार्य कर चुके विनय प्रकाश सिंह के कार्यकाल में संबंधित थाना क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण देखा गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa