Connect with us

अपराध

सराफा व्यापारी ने खुद के अपहरण का रचा नाटक, परिजनों से मांगी 40 लाख की फिरौती 

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के अड़ियार निवासी एक सराफा व्यापारी ने अपने ही अपहरण की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

अड़ियार निवासी सूरज गुप्ता 19 अक्टूबर से लापता था। उसके परिजनों ने पुलिस में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों को सूरज के व्हाट्सएप से धमकी भरा मैसेज आया था जिसमें 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कई टीमें गठित की थीं और जांच शुरू की थी।

Loading...

पुलिस को सूरज का लोकेशन हीरापट्टी गांव के पास मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सूरज ने बताया कि उसने खुद को ही बंधक बना लिया था और परिजनों को डराने के लिए झूठा मैसेज भेजा था। पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सूरज पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page