Connect with us

गाजीपुर

सरकारी स्कूलों में मुफ्त कॉपी-कलम वितरण बना चर्चा का विषय

Published

on

Loading...
Loading...

समाजसेवी निजाम सिद्दिकी की पहल को सराहना

जखनिया (गाजीपुर) जयदेश। समाजसेवी एवं जखनिया प्रथम से जिला पंचायत प्रत्याशी निजाम सिद्दिकी द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए गए प्रयास इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने मलेठी, धर्मागतपुर, चुरामनपुर और दंडापुर स्थित सरकारी विद्यालयों में अपने नाम व फोटो अंकित मुफ्त कॉपी और कलम का वितरण किया।

इस दौरान विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। अभिभावकों और ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश बताया। लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयासों से गरीब व मध्यम वर्ग के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलता है।

कार्यक्रम में सामाजिक न्यायिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील प्रताप यादव सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का मजबूत आधार बताते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

Advertisement

निजाम सिद्दिकी ने इस मौके पर कहा कि “शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है। मेरा प्रयास है कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे।”

उनकी यह पहल सामाजिक सरोकार और राजनीतिक चर्चा—दोनों का केंद्र बन गई है और क्षेत्र में इसे एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page