Connect with us

गोरखपुर

सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, चार नामजद, मामला दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। तहसील गोला क्षेत्र के ग्राम बसन्तपुर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। जिसमें बार बार तहसील प्रशासन के मना करने पर भी कब्जा कायम रहा जिसके बाद हल्का लेखपाल के तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार हल्का लेखपाल मदनजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।  हल्का लेखपाल ने पुलिस को तहरीर में बताया गया है कि ग्राम बसन्तपुर में आराजी नंबर 166 रकबा 0.0080 हेक्टेयर नवीन परती के रूप में दर्ज है। उक्त भूमि पर पहले से ही उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67(1) के अंतर्गत बेदखली वाद (संख्या दर्ज है और दो बार मना करने के बावजूद रामउग्रह पुत्र पारसनाथ, सतीराम पुत्र पारसनाथ, भारत पुत्र रामउग्रह तथा रीता देवी पत्नी रामउग्रह सभी निवासी ग्राम बसन्तपुर द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया।

Loading...

लेखपाल ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्तियों ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण व कब्जा कर राजस्व नियमों का उल्लंघन किया है। वहीं पुलिस ने बीएनएस की धारा 223 एवं 329(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page