Connect with us

राज्य-राजधानी

सरकारी कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने किया ‌नई स्कीम का ऐलान

Published

on

Loading...
Loading...

25 साल की नौकरी पर 50% पेंशन, NPS, OPS नहीं अब होगी UPS

नई दिल्ली । सरकारी कर्मचारियों में पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) 1/8 जोर पकड़ती मांग के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा एलान किया है। सरकार ने नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) की जगह अब सरकारी कर्मियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) यानी एकीकृत पेंशन योजना लॉन्च करने का फैसला किया है।‌ केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इसे लेकर सहमति बनी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को एकीकृत पेंशन योजना ( यूपीएस) को मंजूरी दे दी, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को सुनिश्चित पेंशन, परिवार को पेंशन, सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन, पेंशन की राशि की महंगाई दर के साथ जोड़ने और सेवानिवृत्ति के समय ग्रेच्यूटी के अलावा भी एक सुनिश्चित राशि के भुगतान की व्यवस्था की गई है। अगर राज्य सरकारें यूपीएस चुनती हैं, तो लाभार्थियों की संख्या करीब 90 लाख हो जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page