Connect with us

वाराणसी

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं कल से, 325 केंद्रों पर तैयारियां पूरी

Published

on

Loading...
Loading...

कॉलेज में अनियमितता पाये जाने पर रद्द होगी मान्यता

वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 2 जनवरी से शुरू होंगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार परीक्षा देशभर के 325 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं 31 दिसंबर 2024 तक सभी केंद्रों पर पहुंचा दी गई हैं। साथ ही हर परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा परीक्षा की निगरानी स्वयं करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि किसी कॉलेज में अनियमितता पाई गई तो उसकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

सभी संबद्ध महाविद्यालयों के अधिकारी 31 दिसंबर की शाम तक गोपनीय विभाग से परीक्षा सामग्री प्राप्त करने पहुंचे। वाराणसी, बलिया, आजमगढ़, मऊ और मिर्जापुर के महाविद्यालयों ने प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं ले लीं।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्रा ने बताया कि सभी केंद्रों को परीक्षा सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक के साथ किसी भी तरह की अभद्रता या सहयोग में कमी की शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्र को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

Advertisement

इन विषयों की होगी परीक्षा
परीक्षा 2 से 12 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इसमें शास्त्री प्रथम सेमेस्टर (2024-2027), शास्त्री तृतीय सेमेस्टर (2023-2026), चतुर्थ सेमेस्टर (2022-2025), आचार्य प्रथम सेमेस्टर (2024-2026), और आचार्य तृतीय सेमेस्टर (2023-2025) के संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, बैक/श्रेणी सुधार/एकविषयक परीक्षाएं शामिल हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और अनुशासन का पालन करने की अपील की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page