गोरखपुर
समाधान दिवस में राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारी रहे नदारद, फरियादियों को नहीं मिला समाधान
गोला बाजार (गोरखपुर)। जिले के गोला थाना परिसर में शनिवार को रोस्टर के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन थानाध्यक्ष राकेश रोशन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस समाधान दिवस पर राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक के अतिरिक्त कोई सक्षम अधिकारी उपस्थित नहीं रहा। समाधान दिवस पर फरियादी राजस्व से संबंधित प्रकरण को लेकर पहुंचे लेकिन राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारी के न होने के कारण समाधान नहीं निकल सका। इस समाधान दिवस पर जो भी प्रकरण आए लेकिन राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारी के न होने के कारण भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।
इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक पृथ्वीनाथ गुप्ता, चंद्रमणि चौरसिया, गिरिजेश यादव, राजस्व कर्मी अवधेश लाल श्रीवास्तव अजय पाठक, उमेश कुमार, मुन्नालाल, रामाश्रय अनूप तिवारी सहित गोला थाने के एसआई एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
