Connect with us

मुम्बई

समाजसेवी राजबहादुर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि

Published

on

मुंबई। मुलुंड के वरिष्ठ समाजसेवी राजबहादुर सिंह का गत दिनों दुःखद निधन हो गया। दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आर्य समाज हॉल, जवाहरलाल नेहरू रोड, मुलुंड (प.) में किया गया।

इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष बी.के. तिवारी, मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. बाबूलाल सिंह, डॉ. हरीश सिंह, जगदीश पटेल, आर.के. सिंह, महाराष्ट्र कूर्मि क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष हरीश वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पी.एस. वर्मा, महासचिव डॉ. यू.पी. सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष सिंह, रमाशंकर तिवारी (महासचिव, समाजवादी पार्टी मुंबई), महाराष्ट्र कांग्रेस उत्तर भारतीय सेल के महासचिव डॉ. सचिन सिंह, डॉ. आर.एम. पाल, सचिव एम.के. सिंह, पत्रकार पवन तिवारी, श्यामधर पांडेय, जगदीश शेट्टी (अध्यक्ष, शिवसेना मुलुंड), राकेश राघवन, मैथ्यु चेरियन, रामाश्रय सिंह, शिवदत्त सिंह, रामकुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

इस अवसर पर चमेली सिंह (धर्मपत्नी), जगदीश सिंह (भाई), आत्मा सिंह (भाभी), रितेश जगदीश सिंह, आभा रितेश सिंह, मंजरी (सीमा) राजेश सिंह (पुत्रवधु), एडवोकेट ऋषभ सिंह (पौत्र), रीना सिंह (पुत्री), व्यंकटेश (राजा) शेट्टी (दामाद), रोशनी सिंह (पौत्री), अभिजीत (दामाद), हस्ती रितेश सिंह (पौत्रवधु), अनीता सिंह (बहन), अशोक सिंह (बहनोई) एवं अन्य सभी परिजन उपस्थित रहे।

समाजसेवी एन.के. सिंह, डॉ. राम पटेल, धीरज सिंह, जयबाला सिंह, संजुला सिंह, अंजना सिंह, प्यारेलाल सिंह, राजकुमार चौरसिया, मनोज वालिम्बे, जयंती भाई पोकर, वी.के. वर्मा, आर.के. सिंह एवं अनेक शुभचिंतकों ने स्व. राजबहादुर सिंह के सामाजिक कार्यों और मिलनसार स्वभाव को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page