Connect with us

गाजीपुर

समाजसेवी आशीष पाठक ने 111 जरूरतमंदों में वितरित किया कंबल

Published

on

Loading...
Loading...

गरीबों की सेवा को बताया नारायण की सेवा

भांवरकोल (गाजीपुर)। नववर्ष के पहले दिन पूरे क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मंगलवार की आधी रात से ही लोग अपने रिश्तेदारों और मित्रों को फोन, संदेश और सोशल मीडिया के माध्यम से नववर्ष की शुभकामनाएं देने में व्यस्त दिखे। इसी कड़ी में लोचाइन गांव में समाजसेवी आशीष पाठक ने 111 गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित कर उनके चेहरे पर खुशी ला दी।


गरीबों की सेवा को बताया नारायण की सेवा
इस अवसर पर आशीष पाठक ने कहा, “गरीबों की सेवा ही नारायण की सेवा है। हर वर्ष मैं अपनी क्षमता के अनुसार निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सहायता करने का प्रयास करता हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस कार्य के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।”

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आशीष शर्मा ‘अलगू’, दूधनाथ राम, राजू राम, मनोज कुमार, अकाली देवी, राम अवतार, सुरेश प्रजापति, सुरंगी गोंड़, और योगेंद्र जैसे स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page