Connect with us

गोरखपुर

समाजसेवी अमित और भाजपा नेता सुमित ने खोले मां दुर्गा प्रतिमाओं के नयनपट्ट

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। शारदे नवरात्रि के पावन अवसर पर खजनी क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। रविवार व सोमवार को क्षेत्र के दर्जनों गाँवों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के नयनपट्ट खोलने का कार्य धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभाते हुए समाजसेवी अमित सिंह और भाजपा नेता सुमित सिंह ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं का नयनपट्ट खोलकर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक उत्साह का संचार किया।

ग्रामीण अंचल में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। प्रतिमाओं के नयनपट्ट खोलने को शुभ और मंगलकारी मानते हुए सैकड़ों की संख्या में भक्त इस आयोजन के साक्षी बने। ग्राम सभा छताई, सतुआभार, डोडो, बसियाखोर, कटघर, रसूलपुर और उन्वल समेत दर्जनों गाँवों में यह आयोजन किया गया। हर जगह मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और महिलाएँ पारंपरिक गीतों के माध्यम से देवी की स्तुति करती रहीं।

इस दौरान समाजसेवी अमित सिंह की लोकप्रियता और युवाओं में उनकी पैठ भी देखने को मिली। युवा वर्ग उन्हें दिल से चाहने वाला नेता मानता है। यही कारण है कि जहाँ-जहाँ वे पहुँचे, वहाँ युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग उनसे आत्मीय भाव से जुड़े दिखाई दिए। अमित सिंह ने स्वयं भी युवाओं को समाज निर्माण और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है।

भाजपा नेता सुमित सिंह ने भी देवी पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवरात्रि आत्मबल और शुद्ध विचारों को अपनाने का समय है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे इस पर्व को केवल धार्मिक रूप से ही नहीं बल्कि समाज के उत्थान के साथ जोड़कर मनाएं।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। गाँव-गाँव में श्रद्धालु मां की झांकी देखने के लिए एकत्र हुए। ढोल-नगाड़ों और शंखनाद की गूँज से पूरा इलाका भक्ति में डूबा रहा। जहाँ प्रतिमाओं की स्थापना हुई, वहाँ आकर्षक पंडाल सजाए गए थे। विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगे फूलों से पंडालों की रौनक देखते ही बनती थी।

Advertisement

आयोजन के बीच बच्चों और महिलाओं की भी विशेष भागीदारी रही। महिलाएँ मां दुर्गा की आरती में शामिल होकर भक्ति रस में सराबोर दिखीं। वहीं, बच्चों ने माता की आराधना कर आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के अंत में दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि नवरात्रि का पर्व गाँव-गाँव में श्रद्धा और आस्था के वातावरण को मजबूत करता है। इससे सामाजिक भाईचारे को बल मिलता है और आने वाली पीढ़ी भारतीय संस्कृति से जुड़ती है।

खजनी क्षेत्र में आयोजित इस भव्य नयनपट्ट उद्घाटन कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण अंचल की परंपराएँ आज भी जीवंत हैं। समाजसेवी अमित सिंह और भाजपा नेता सुमित सिंह की सक्रियता ने न केवल आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया, बल्कि युवाओं में भी नया उत्साह और जोश भर दिया। उक्त अवसर पर सहयोगी भाजपा नेता हरिधर दुबे (बेचई), MS मार्का, ईट प्रोपराइटर मनोज सिंह, पंकज मणि त्रिपाठी सहित तमाम युवाओं की टोली मौजूद रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page