Connect with us

पूर्वांचल

समाजसेवा के लिए उप जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। मातृत्व फाउंडेशन द्वारा ओबरा उप जिलाधिकारी प्यारे लाल मौर्या, तहसीलदार अंजनी गुप्ता व नायब तहसीलदार रजनीश यादव को फाउंडेशन का स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष आभार व्यक्त किया गया।

इस उपलक्ष्य में संस्थान के अध्यक्ष जयशंकर भारद्वाज ने बताया कि, गरीब, असहायों के लिए संस्था पर विश्वास कर आपके द्वारा कंबल उपलब्ध कराया तत्पश्चात कंबल का सही उपयोग कर गरीबों मैं बांटा गया। जिसके लिए हम संस्था के तरफ सभी पदाधिकारी उप जिलाधिकारी व तहसीलदार,एवं नायब तहसीलदार महोदय का विशेष आभार करने के लिए फाउंडेशन का प्रतीक चिन्ह भेंट कर हर्ष।

वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता एवं फाउंडेशन के संरक्षक पुष्पराज पाण्डेय ने कहा कि, हम सभी फाउंडेशन के पदाधिकारी विशेष रूप से सभी सम्मानित अधिकारियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते है। हमेशा मदद करने के लिए सभी अधिकारियों का विशेष आग्रह करते हैं। वहीं इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष अश्विन, मीडिया प्रभारी श्याम पाठक व रजनीकांत शुक्ला (बमभोला) एवं कई वरिष्ठ अधिवक्ता भी मौजूद रहें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page