Connect with us

गाजीपुर

समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव बनीं पुनीता सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

प्रदेश अध्यक्षा रीबू श्रीवास्तव ने सौंपा नियुक्ति पत्र

नंदगंज (गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी महिला सभा गाजीपुर की बाघी निवासी पुनीता सिंह ‘खुशबू’ को प्रदेश सचिव पद पर उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री एवं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने शनिवार को नियुक्ति पत्र सौंपा है।

पुनीता सिंह खुशबू ने प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति होने पर राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास से मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगी और पार्टी को मजबूत करूंगी।

स्मरण रहे कि अक्टूबर माह में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गाजीपुर दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी में पुनीता सिंह अपने पति सुजीत यादव के साथ शामिल हुई थीं।

Advertisement

पुनीता सिंह को महिला महासभा का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. समीर सिंह, समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल, यादव महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान यादव प्रधान, करंडा ब्लॉक सपा अध्यक्ष रामआशीष यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सूरज राम बागी, जिला पंचायत सदस्य शिवपूजन यादव पांचू, पूजा कुमारी सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page