Connect with us

वाराणसी

सफाईकर्मियों की हर मूवमेंट होगी ट्रैक, टेक्नोलॉजी से अनुशासन कसेगा नगर निगम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद में अप्रैल से सफाई व्यवस्था की निगरानी स्मार्ट वॉच के माध्यम से की जाएगी। वाराणसी नगर निगम ने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल की जा रही है। सफाईकर्मियों को विशेष प्रकार की जीपीएस युक्त स्मार्ट वॉच उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी उपस्थिति और कार्य की निगरानी संभव होगी।

अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने निर्देश दिए हैं कि स्मार्ट वॉच वितरण के साथ-साथ सभी इंस्पेक्टरों, सुपरवाइजरों और सफाईकर्मियों का बीट चार्ट तैयार किया जाए। यह बीट चार्ट ऑनलाइन किया जाएगा और नगर निगम की वेबसाइट पर अपलोड रहेगा, ताकि नागरिक अपने क्षेत्र के संबंधित कर्मियों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें। इससे सफाई संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान में सहायता मिलेगी।

Loading...

योजना के तहत 300 से 500 मीटर की परिधि में दो सफाईकर्मियों की तैनाती की जाएगी। बीट व्यवस्था को पूर्णतः डिजिटल स्वरूप दिया जाएगा। नगर के 100 वार्डों में यह प्रणाली लागू होगी। आगामी दिनों में स्मार्ट वॉच के माध्यम से सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर से सफाई कार्य और कर्मचारियों की निगरानी की जाएगी। इसके जरिए घर-घर कूड़ा उठान की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी। नगर निगम में लगभग 5 हजार से ज्यादा कर्मचारी सफाई कार्य से जुड़े हुए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page