Connect with us

पूर्वांचल

सपा विधायक तूफानी सरोज पर केस दर्ज

Published

on

सपा की बरसठी इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव ने धमकी देने का आरोप लगाया

बरसठी (जौनपुर)। केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ बुधवार को जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में सपा की बरसठी इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव ने तहरीर दी थी। उनका आरोप था कि विधायक ने फोन पर गोली मारने की धमकी दी थी।

19 सितंबर को सपा की बरसठी इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव पर विधायक तूफानी सरोज ने सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद, विवेक यादव ने विधायक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जौनपुर के एसपी अजयपाल शर्मा से अपनी सुरक्षा की मांग की।

विवेक का कहना था कि स्थानीय पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ने मामले में मुकदमा दर्ज करने और आगे की जांच के आदेश दिए। बरसठी थाने के थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि विवेक यादव की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

वहीं इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि, मामला पेशबंदी का है। पहले से दर्ज मुकदमा वापस हो जाए, इसलिए दबाव बनाया जा रहा है। मुझसे बातचीत की जो ऑडियो रिकॉर्डिंग विवेक के पास है, उससे और तहरीर में लिखी बातों का कोई मेलजोल नहीं है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa