वाराणसी
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने वाराणसी पहुंचकर जिलाध्यक्ष की पुत्री को दिया आशीर्वाद
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल वाराणसी पहुंचे। काशी आगमन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर काफिला रोककर फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से लोहता स्थित ग्राम भट्ठी पहुंचे, जहां विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष एवं सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’ की सुपुत्री स्वाती यादव के विवाहोत्सव पर उन्हें बधाई देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव, पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य, प्रवक्ता संतोष यादव एडवोकेट ‘बबलू’, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव ‘प्रधान’, रिजवान अंसारी, भीष्म नारायण यादव, जवाहर लाल, बनारस वाले हरीश मिश्रा, प्रदीप जायसवाल, अजय चौरसिया, शशि यादव, महेंद्र पाल ‘पिंटू’ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
