गाजीपुर
सपा नेता राजकुमार पांडेय ने जरूरतमंद महिला की मदद कर दिखाई इंसानियत की मिसाल

गाजीपुर। सपा नेता राजकुमार पांडेय ने एक बार फिर असहायों और जरूरतमंदों की मदद की मिसाल पेश की है। महज एक कॉल पर, जब एक महिला ने मदद मांगी, तो सपा नेता राजकुमार पांडेय ने न केवल तत्काल सहायता उपलब्ध करवाई, बल्कि भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
दरअसल, नारी पचदेवरा की रहने वाली यादव समाज की एक महिला के पति की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें पहले सदर अस्पताल गाजीपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू हॉस्पिटल, वाराणसी में रेफर कर दिया गया।
महिला की शादी मनिहारी ब्लॉक में हुई है। उन्होंने मदद के लिए राजकुमार पांडेय को कॉल किया। राजकुमार पांडेय ने उनकी बात सुनकर तुरंत डॉक्टर से बात की और बेहतर इलाज की व्यवस्था करवाई। साथ ही, अपने सहयोगी अनिल मौर्या के माध्यम से आर्थिक सहायता भी भिजवाई।
राजकुमार पांडेय ने महिला को आश्वासन दिया कि वह किसी भी तरह की परेशानी में उनकी मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह उनके गांव की बहन की तरह हैं और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।