Connect with us

गाजीपुर

सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के हर्षित सिंह बने राष्ट्रीय चैंपियन

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। जिले के जमानियां स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित 28वीं राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सन फ्लावर पब्लिक स्कूल, नंदगंज के हर्षित सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खिताब पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में 21 राज्यों की टीमों ने भाग लिया जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मणिपुर, महाराष्ट्र, उड़ीसा, तेलंगाना, गुजरात, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, पांडिचेरी और दादर नगर हवेली शामिल रहें।

उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम का हिस्सा रहे हर्षित सिंह ने फाइनल मुकाबले में तेलंगाना को हराकर अंडर-16 वर्ग में 28वीं राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीता। उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने स्कूल और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

Loading...

हर्षित की इस उपलब्धि पर सन फ्लावर पब्लिक स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय के डायरेक्टर गोरखनाथ यादव ने हर्षित सिंह और उनके कोच सुमित यादव को बधाई देते हुए इस सफलता को गर्व का पल बताया। वहीं, एजुकेशनल डायरेक्टर रीतिमा यादव और प्रधानाचार्य अयान घोष ने हर्षित के उज्जवल भविष्य की कामना की। हर्षित की इस सफलता से न केवल उनका विद्यालय बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page