गोरखपुर
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
संतकबीरनगर/लखनऊ। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं, विकास योजनाओं एवं लंबित कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। विधायक ने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, बिजली तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
मुख्यमंत्री ने सदर विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और उन्होंने कहा कि सरकार जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुलाकात को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। इस शिष्टाचार भेंट से क्षेत्रवासियों में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी है और आने वाले समय में कई योजनाओं के धरातल पर उतरने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
