Connect with us

वाराणसी

सदन भवन के निर्माण के लिए टेंडर जल्द होगा शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर निगम के नए सदन भवन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया इस महीने के अंत में अपनाई जाएगी। छह मंजिला भवन का निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा होगा। नया सदन भवन जिस भूमि और वन पर बनना है, उस तरफ के सभी कार्यालयों को पहले ही दूसरे भवन में स्थानांतरित किया जा चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि भवन का निर्माण 96.99 करोड़ रुपये में होगा, जिसमें से 25 प्रतिशत धनराशि नगर निगम द्वारा लगाई जाएगी। नगर विकास विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को नामित किया गया है और 25.46 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। नया भवन नगर निगम के उत्तरी छोर पर 70 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बनेगा।

Loading...

इस भवन में 300 पार्षदों की क्षमता का सदन हॉल, महापौर कक्ष, कार्यालय, पार्षद कक्ष और प्रशासनिक खंड होगा। नगर विकास विभाग ने स्वीकृति दे दी है और विभागों के लिए अलग-अलग विभागीय खंड तथा डेटा सर्वर सेंटर की व्यवस्था की जाएगी। भवन में पीआर सेंटर, पावर बैकअप सिस्टम, डीजी सेट, सीसीटीवी, स्पीकर, फर्नीचर, लिफ्ट, दिव्यांगजनों के लिए सुविधा, भूमिगत पार्किंग, रेनवाटर हार्वेस्टिंग और फायर फाइटिंग की व्यवस्था भी होगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page