Connect with us

वाराणसी

सड़क हादसे में युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहा चौराहे के पास शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गाजीपुर के सहेड़ी गांव निवासी अन्नू सिंह (35) की बाइक तेज रफ्तार में बोल्डर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अन्नू सिंह शिवपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते थे। वह रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद बाइक से गांव लौट रहे थे। दुर्भाग्यवश, पुल निर्माण के दौरान हटाए गए बोल्डर सड़क पर बेतरतीब ढंग से पड़े हुए थे, जिनमें से एक से टकराकर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Loading...

मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल भेजा और उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिवार वालों ने अन्नू को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।


Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page