Connect with us

दुर्घटना

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के आयर बाजार में तेज रफ्तार वैन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। शिवरामपुर निवासी 26 वर्षीय प्रदीप सुबह बाजार से सामान खरीदने आया था। सड़क पार करते समय सिंधौरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार मारुति वैन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह कई फीट दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Loading...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि स्थानीय लोगों ने वैन चालक को पकड़कर घर में बंद कर दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page