Connect with us

अपराध

सड़क दुर्घटना में सिपाही की मौत

Published

on

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी। मिर्ज़ामुराद थाना पर तैनात पीआरवी के सिपाही वेद प्रकाश का गुरुवार की सुबह महमूरगंज रेल ओवर ब्रिज पर हुए एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। मूल रूप से मऊ जिले के निवासी वेद प्रकाश मिर्जामुराद थाने पर तैनात थे। गुरुवार की सुबह अपनी फुफेरी बहन को लेकर महमूरगंज के एक हॉस्पिटल जा रहे थे, कि रेल ओवरब्रिज पर पैदल गुजरने करने के दौरान सवारी वाहन मैजिक ने पीछे से दोनों को धक्का मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस की सहायता से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा सिपाही वेद प्रकाश को मृत घोषित कर दिया गया। वही बहन का इलाज चाल रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa