Connect with us

पूर्वांचल

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, बहन-जीजा घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गाज़ीपुर। औड़िहार बाईपास के पास से रविवार को अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गयी जिसमे एक की मौत और दो गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, विकास मौर्य पुत्र राजू मौर्य निवासी सरकारीपुरा मंडुवाडीह, वाराणसी जो अपनी बहन ज्‍योति और अपने जीजा सुभाष मौर्या को बाइक पर बैठाकर वाराणसी से गाजीपुर आ रहा था। औडिहार बाईपास पहुंचते ही विकास मौर्या की बाइक तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गये।

Loading...

पुलिस तत्‍काल घटना स्‍थल पर पहुंच गयी और घायलों को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र सैदपुर में भर्ती कराया गया। जहां पर विकास मौर्य की मौत हो गयी। पुलिस शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की सूचना परिजनों को दे दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page