वाराणसी
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार बेला मार्ग पर अजगर पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर अनियंत्रित बाइक सवार युवक की गड्ढे में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि ग्राम अईली तिवारीपुर, थाना चौबेपुर के रहने वाले बहादुर कनौजिया का सबसे छोटा पुत्र सूरज कनौजिया (18 वर्ष) अपने घर से पूरेघूशाह स्थित एक नर्सिंग होम में काम करने जा रहा था। अपाचे बाइक से युवक तेज गति से लेकर आ रहा था। अजगरा पुलिस चौकी के समीप सड़क के मोड़ पर युवक बाइक संभालने में असफल रहा। स्पीड में अपाचे बाइक अजगरा चौकी से चंद कदम आगे जाकर एक गड्ढे में पलट गई जहां पर युवक के सर में गंभीर चोट लगने पर मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद तत्काल मौके पर चौकी के पुलिसकर्मी पहुंचे आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
