Connect with us

वाराणसी

सगाई के बाद शादी से इनकार, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के शिवपुर थाने में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पिता ने अपनी बेटी की सगाई के बाद शादी से इनकार किए जाने का आरोप लगाते हुए दहेज की मांग और धमकियों की शिकायत दर्ज कराई है। मामला वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र का है, जहां जौनपुर निवासी राजेश सिंह ने अपने दामाद और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सगाई में दिए 5 लाख नकद, शादी की तयशुदा राशि 10 लाख
राजेश सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी कौशांबी जिले के मोहब्बतपुर निवासी अनुराग सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह से तय की थी। बातचीत वाराणसी के तरना स्थित उनके घर पर हुई थी, जहां दहेज में 10 लाख रुपए नकद और अन्य सामान देने की बात तय हुई थी। इसके तहत 25 नवंबर 2024 को भव्य रूप से सगाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने लड़के वालों को 5 लाख रुपए नकद के अलावा कई महंगे आभूषण और उपहार भी दिए।

सगाई में खर्च हुए लाखों, अब मांगी जा रही XUV और अतिरिक्त नकद

राजेश सिंह के मुताबिक, सगाई के दौरान योगेंद्र सिंह 20 लोगों के साथ आए थे। इस समारोह में लगभग 5 लाख रुपए का खर्च हुआ जिसमें शामिल हैं—50 हजार रुपए नकद सत्कार, 15 हजार की मिठाइयाँ, 12 हजार के फल, 39,500 की डायमंड रिंग, 50 हजार की सोने की अंगूठी, 39,700 की सोने की चेन, 39,500 का ब्रेसलेट, 2,200 रुपए का चांदी का नारियल, टेंट, खाने और कपड़ों का खर्च आदि। इसके अतिरिक्त 5 लाख रुपए नकद भी दिए गए।

Advertisement

शादी की तैयारियों के बीच बदली लड़के वालों की नीयत
राजेश सिंह ने बताया कि सगाई के बाद जब वे शादी की तैयारियों में लगे हुए थे, तब लड़के वालों ने अचानक से शादी के दिन 10 लाख रुपए और एक XUV कार की नई मांग रख दी। जब उन्होंने अपनी असमर्थता जताई तो लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया।

धमकियों का भी किया जा रहा सामना
राजेश सिंह का आरोप है कि जब उन्होंने सगाई में दिए गए नकद और आभूषणों की वापसी की मांग की तो उन्हें धमकियां दी गईं। उन्होंने बताया कि लड़के पक्ष ने साफ कहा कि कुछ वापस नहीं मिलेगा और यदि दोबारा पैसे की बात की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
शिकायत मिलने के बाद शिवपुर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 351(3) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page