Connect with us

मिर्ज़ापुर

संदीप कुमार “बालाजी” की पुस्तक लाल परिंदे का भव्य विमोचन

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। साहित्य प्रेमियों के लिए एक गौरवशाली क्षण रहा जब ग्राम पूरेबदल, पोस्ट साण्डा (सुरियावां), भदोही स्थित तेरसनाथ मनभावती देवी आवास पर डॉ. संदीप कुमार “बालाजी” द्वारा लिखित बाल कहानी संग्रह लाल परिंदे का भव्य विमोचन हुआ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मराज यादव ‘किसलय’ ने की, जिन्होंने लेखक को शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया। हिंदी श्री प्रकाशन के संस्थापक, आनंद ‘अमित’ ने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालाजी की कविताओं और कहानियों में साहित्यिक गहराई और संवेदनशीलता का अद्भुत समावेश है। उनके अनुसार, यह संग्रह न केवल बाल साहित्य की कसौटी पर खरा उतरता है बल्कि बच्चों को भारतीय संस्कृति से भी जोड़ता है।

इस अवसर पर हिंदी श्री पब्लिकेशन द्वारा डॉ. संदीप कुमार “बालाजी” को हिंदी श्री बाल साहित्य सम्मान से अलंकृत किया गया। विमोचन कर्ता भोलानाथ कुशवाहा ने भी लेखक की कहानियों को उद्देश्यपरक, रोचक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध बताया।

आयोजक विनोद कुमार सरोज (सीनियर ऑडिटर) ने कहा कि साहित्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज के लिए मार्गदर्शक भी होता है। वहीं, पूर्व प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह और प्रधानाचार्य रमेश चंद्र दुबे ने भी बालाजी को बधाई देते हुए उनकी रचनाओं की सराहना की।

Advertisement

कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र बहादुर सिंह ‘पंकज’ का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही, काव्य पाठ सत्र में अजय विश्वकर्मा ‘शान’, अरुण यादव ‘आदित्य’, सुमति श्रीवास्तव, गंगाधर मिश्र बेखबर, सत्येंद्र शुक्ला सजग, डॉ. विनोद स्वामी, राम सागर सरस, इंद्रजीत सिंह वियोगी, आनंद गुप्ता गांधी, शेख सलीम, सचिन सरोज, वंदना मौर्य समेत कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं।

इस गरिमामयी अवसर पर अतिबल सरोज, गुलाबचंद सरोज, पंडित रामचंद्र दुबे, समरजीत सरोज, प्रो. रविशंकर गौतम, लालचंद दुबे, चंद्रमा प्रसाद उपाध्याय, भोलानाथ सरोज, दिनेश यादव, सुनील तिवारी, हंसराज राम, शिरोमणि सरोज, शिवप्रसाद सरोज, दिनेश सरोज, सूर्यमणि सरोज जैसे गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक विनोद कुमार सरोज ने सभी का आभार व्यक्त किया और योगेंद्र प्रताप श्रीवास्तव व रमेश चंद्र दुबे ने रचनाकारों को विनोद लक्ष्मी साहित्य सम्मान से सम्मानित किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page